जस्टिन ट्रूडो कनाडा में अभिव्यक्ति की आज़ादी को दबाना चाहते हैं: एलन मस्क
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने कनाडाई सरकार के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस को लेकर लिए गए फैसले की आलोचना की है। मस्क ने 'X' पर लिखा, "जस्टिन ट्रूडो कनाडा में अभिव्यक्ति की आज़ादी को दबाना चाहते हैं...शर्मनाक।" गौरतलब है, कनाडा में अब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए सरकार के साथ औपचारिक रूप से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य हो गया है।