जस्टिस गंगोपाध्याय के उनके इंटरव्यू के अनुवाद उपलब्ध कराने के आदेश पर एससी ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के आदेश पर रोक लगा दी जिसमें उन्होंने शीर्ष अदालत के सेक्रेटरी जनरल को उनके एक इंटरव्यू का अनुवाद उपलब्ध कराने को कहा था। दरअसल, पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर अब तक सुनवाई कर रहे जस्टिस गंगोपाध्याय ने इंटरव्यू में राज्य सरकार को लेकर कई बातें कही थीं।

Load More