जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर ली शपथ

जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने बुधवार को देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के तौर पर शपथ ली और उनका कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक चलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस चंद्रचूड़ को राष्ट्रपति भवन में पद की शपथ दिलाई। जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता जस्टिस वाई.वी. चंद्रचूड़ फरवरी 1978 से जुलाई 1985 तक भारत के 16वें मुख्य न्यायाधीश रहे थे।

Load More