जस्टिस रमेश सिन्हा बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रमेश सिन्हा ने बुधवार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें राजभवन के दरबार हॉल में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सिन्हा के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित अन्य नेता शामिल रहे।