जहां औरतें और लड़कियां सुरक्षित महसूस नहीं करतीं वो लोकतंत्र कलंकित है: उप-राष्ट्रपति
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़़ ने कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर कहा है, "जहां औरतें और लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं वो समाज सभ्य समाज नहीं हैं। वह लोकतंत्र कलंकित है।" उन्होंने कहा, "भारत में महिलाएं और लड़कियां असुरक्षित कैसे हो सकती हैं...महिला डॉक्टर का अस्पताल में रेप-मर्डर कैसे हो सकता है जब वह...लोगों की जानें बचा रही हो।"