जहां हुई केतन की हत्या, 2000 साल पुराना है उस लोहगढ़ किले का इतिहास
केतन हत्याकांड से चर्चा में आए लोहगढ़ किले का इतिहास 2000-साल पुराना है। समुद्र तल से 3,389-फीट की ऊंचाई पर स्थित इस किले का निर्माण लोहतमिया राजवंश में हुआ था। ऊंचाई, जंगल, पहाड़, ऊंची-ऊंची दीवारों, खाई की वजह से यह किला सुंदर लगने के साथ-साथ डरावना भी लगता है। अंग्रेज़ों ने इस किले में स्वतंत्रता सेनानियों को कैद किया था।