जहांगीर ने बगावत करने पर फुड़वा दी थीं अपने बेटे खुसरो की दोनों आंखें
एलिसन बैंक्स फिडली की किताब 'नूरजहां: एंप्रेस ऑफ मुगल इंडिया' के अनुसार, एक बार जहांगीर ने अपने नौकर का अंगूठा कटवा दिया था क्योंकि उसने नदी किनारे लगे चंपा के कुछ पेड़ कटवाए थे। जहांगीर ने बगावत करने पर अपने बेटे खुसरो की आंखें फुड़वा दी थीं। हालांकि, बाद में उसका इलाज करवाया लेकिन उसकी आंखों की रोशनी नहीं लौटी।