जहां ईरानी राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ वहां कोई ज़िंदा नहीं मिला है: ईरानी मीडिया
ईरानी मीडिया के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जाते वक्त क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर मिल गया है और घटनास्थल पर कोई ज़िंदा नहीं मिला है। ईरान के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के पहाड़ों में क्रैश हुए हेलीकॉप्टर में ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन व अन्य अधिकारी भी सवार थे। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है।