जहां भी 'भारत जोड़ो यात्रा' गई, वहां कांग्रेस का वोट प्रतिशत व सीटों की संख्या बढ़ी: खरगे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा है, "जहां भी 'भारत जोड़ो यात्रा' गई, हमने कांग्रेस के लिए वोट प्रतिशत व सीटों की संख्या में वृद्धि देखी।" उन्होंने कहा, "हमने मणिपुर में दोनों सीटें जीतीं और नागालैंड, असम व मेघालय में भी सीटें जीतीं। हम महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे हैं। सभी ने समर्थन दिया।"