जहांगीरपुरी हिंसा की जांच के लिए बनाई गईं 14 टीमें, मज़हब देखकर नहीं होगी कार्रवाई: पुलिस
दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा को लेकर कहा है कि घटना की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है और जांच के लिए 14 टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल किसी भी वर्ग, पंथ, समुदाय और धर्म के लोगों के दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।