जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर कुल 23 लोग अरेस्ट, गलत सूचना फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई: पुलिस
दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा को लेकर बताया है कि अब तक 23 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज व डिजिटिल मीडिया की पड़ताल जारी है। बकौल अस्थाना, कुछ लोग सोशल मीडिया के ज़रिए माहौल बिगाड़ना चाहते हैं और गलत सूचना फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।