जहांगीरपुरी हिंसा मामले में केंद्र व दिल्ली सरकार मुस्लिमों पर एकतरफा कार्रवाई कर रही: ओवैसी
जहांगीरपुरी हिंसा मामले को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा कि सांप्रदायिक हिंसा तभी होती है जब सरकार चाहती है और सरकार ने यहां पर सांप्रदायिक हिंसा होने दी। उन्होंने आगे कहा, "मैं दिल्ली सरकार और मोदी सरकार के ऊपर आरोप लगा रहा हूं कि इस मामले में मुसलमानों की एकतरफा गिरफ्तारी की जा रही है।"