जहांगीरपुरी हिंसा में 'बांग्लादेशी पहलू' की जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस
जहांगीरपुरी (दिल्ली) हिंसा मामले में 'बांग्लादेशी घुसपैठियों' के पहलू की जांच के लिए केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। दरअसल, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता और कपिल मिश्रा समेत विभिन्न बीजेपी नेताओं ने हिंसा में बांग्लादेशी घुसपैठियों का हाथ होने की बात कही है। क्राइम ब्रांच टीम में 5-एसीपी और 10-इंस्पेक्टर होंगे जो विभिन्न पहलुओं की जांच करेंगे।