जहानाबाद में नामांकन रद्द होने पर उम्मीदवार ने खोया आपा
जहानाबाद समाहरणालय में गुरुवार को नामांकन रद्द होने से नाराज निर्दलीय उम्मीदवार अभिषेक दांगी ने हंगामा कर दिया और मौजूदा पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगे. इस दौरान अभिषेक दांगी ने जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र रद्द किए जाने के कारण जानने का पूर्ण प्रयास किया तो उन्हें जिलाधिकारी के कार्यालय में जाने से रोक दिया.