ज़मीन घोटाला मामले में 5 दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेजे गए हेमंत सोरेन
रांची के एक कोर्ट ने शुक्रवार को कथित ज़मीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब है, ईडी ने कोर्ट से सोरेन की 10 दिन की हिरासत मांगी थी। इससे पहले सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।