ज़मीन घोटाला मामले में गिरफ्तार हुए हेमंत सोरेन को ईडी ने कोर्ट में किया पेश
ईडी ने कथित ज़मीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरुवार को रांची के पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी ने कोर्ट से सोरेन की 10 दिन की रिमांड मांगी है। गौरतलब है कि मामले में ईडी ने बुधवार रात को सोरेन को गिरफ्तार किया था।