ज़मीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए झारखंड के सीएम सोरेन के आवास पहुंची ईडी की टीम
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कथित ज़मीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी के अधिकारी उनके रांची स्थित आवास पर पहुंचे हैं। इससे पहले 7 बार समन किए जाने के बावजूद सोरेन ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे और एजेंसी द्वारा 8वीं बार समन किए जाने के बाद उन्होंने पूछताछ के लिए सहमति दे दी थी।