ज़मीन पर लेटकर पोछा लगाने को हुक स्टेप नहीं कहते: नोरा फतेही से मज़ाक में बादशाह
'डांस दीवाने जूनियर्स' के एक एपिसोड में रैपर बादशाह ने मज़ाक में ऐक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही से कहा, "मेरा मानना है...ज़मीन पर लेटकर पोछा लगाने को हुक स्टेप नहीं कहते।" इस पर नोरा उन्हें अपने हुक स्टेप करने का चैलेंज देती हैं। इसके बाद नोरा के कुछ हुक स्टेप कर बादशाह ने कहा, "माता हमें कुछ नहीं आता...मुझे घर जाना है।"