ज़रा सी बारिश में 'विकास' तैरता दिखा: भारत मंडपम में पानी भरने पर रणदीप सुरजेवाला
दिल्ली में जी20 समिट वेन्यू 'भारत मंडपम' में बारिश का पानी भरने का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "लगभग ₹3,000 करोड़ की लागत से बने "भारत मंडपम" में ज़रा सी बारिश में "विकास" तैरता हुआ दिखाई दिया!" हालांकि, सरकार ने कहा है कि मामूली जलभराव को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है।