ज़रीन खान के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में जारी अरेस्ट वॉरंट कोलकाता के कोर्ट ने किया रद्द

सियालदाह कोर्ट (कोलकाता) के मजिस्ट्रेट ने ऐक्ट्रेस ज़रीन खान के खिलाफ जारी अरेस्ट वॉरंट रद्द कर दिया है। कथित धोखाधड़ी मामले में कोर्ट में पेश नहीं होने पर ज़रीन के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी हुआ था। दरअसल, 2018 में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने कोलकाता में 6 कार्यक्रमों में शामिल नहीं होने पर ऐक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

Load More