ज़रूरत है रोज़गार: 15-24 आयुसीमा में अलग-अलग देशों में बेरोज़गारी का डेटा शेयर कर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 15-24 वर्ष की आयुसीमा वाले लोगों के बीच अलग-अलग देशों में बेरोज़गारी का डेटा शेयर किया और लिखा, "ज़रूरत: घर-घर रोज़गार, असलियत: हर घर बेरोज़गार।" राहुल द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में इस आयु वर्ग में बेरोज़गारी की दर 28.3% है जबकि जापान में 4.4%, जर्मनी में 6.9%, पाकिस्तान में 9.4% है।