ज़रूरी नहीं कि आपकी सभी के साथ अच्छी बने: अभिनेत्रियों के बीच प्रतिस्पर्धा पर रवीना
ऐक्ट्रेस रवीना टंडन ने अभिनेत्रियों के बीच प्रतिस्पर्धा को लेकर एक इंटरव्यू में कहा है, "ज़रूरी नहीं कि आपकी सभी के साथ अच्छी बने...(समय के साथ) आपको पता चल जाता है कि कौन आपके लिए खुश नहीं है।" उन्होंने कहा, "मैं उन दिनों सभी के साथ घुलमिल जाती थी...जिन अभिनेत्रियों के साथ मैंने काम किया...वे लंबे समय से दोस्त हैं।"