ज़हरीली गैस लीक होने के चलते पंजाब के लुधियाना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई

लुधियाना (पंजाब) के ग्यासपुरा में ज़हरीली गैस लीक होने के चलते अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है और 10 से ज़्यादा लोग बीमार हैं। लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने सरकार द्वारा मृतकों के परिजन को ₹2-₹2 लाख और बीमारों को ₹50,000 का मुआवज़ा देने का एलान किया है। बकौल मलिक, जांच की जा रही है।

Load More