ज़ाम्बिया में हैज़ा से 600 लोगों की मौत, भारत ने भेजी 3.5 टन मानवीय सहायता

भारत ने हैज़ा प्रभावित अफ्रीकी देश ज़ाम्बिया को 3.5 टन मानवीय सहायता भेजी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, इसमें क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस के पैकेट शामिल हैं। बीबीसी के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से ज़ाम्बिया में हैज़ा के चलते करीब 600 लोगों की मौत हो चुकी है और 15,000 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।

Load More