ज़ारा के सह-संस्थापक ने यूएस में ₹1,926 करोड़ में खरीदी 45 मंज़िला लग्ज़री अपार्टमेंट बिल्डिंग
स्पैनिश क्लोदिंग ब्रैंड ज़ारा के सह-संस्थापक अमानसियो ओर्टेगा ने अमेरिका के शिकागो में $232 मिलियन (करीब ₹1,926 करोड़) में एक लग्ज़री अपार्टमेंट बिल्डिंग खरीदी है। इस 45 मंज़िला बिल्डिंग में 492 हाई-एंड अपार्टमेंट हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, ओर्टेगा दुनिया के 14वें सबसे अमीर शख्स हैं और उनकी नेटवर्थ $75.2 बिलियन (₹6.24 लाख करोड़) है।