ज़िंदगी जियो, सिर्फ काम मत करो: गूगल में 16 साल काम करने के बाद नौकरी जाने पर कर्मचारी
गूगल में 16 साल से काम कर रहे जस्टिन मोर नामक इंजीनियरिंग मैनेजर ने कहा है कि उन्हें तड़के 3 बजे उनका अकाउंट डिएक्टिवेट कर अचानक नौकरी से निकाल दिया गया। उन्होंने कहा, "मैंने और मेरी टीम ने...जो काम किया उस पर मुझे गर्व है। गूगल जैसे बड़े नियोक्ता आपको 100% डिस्पोज़ेबल समझते हैं। ज़िंदगी जियो, सिर्फ काम मत करो।"