ज़िंदा ऑक्टोपस की डिश गले में फंसने के बाद हार्ट अटैक से हुई कोरियाई शख्स की मौत
दक्षिण कोरिया के एक रेस्टोरेंट में एक 82-वर्षीय शख्स के गले में ज़िंदा ऑक्टोपस की डिश फंस गई जिसके बाद हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद शख्स को सीपीआर देकर ज़िंदा करने की कोशिश की गई लेकिन वह ज़िंदा नहीं हुआ। बकौल खबर, इस डिश से पहले भी कुछ लोगों की मौत हो चुकी है।