ज़िलिंगो ने गलत तरीके से मुझे बर्खास्त किया, पक्ष रखने का मौका नहीं दिया: अंकिती बोस
सिंगापुर के फैशन स्टार्टअप ज़िलिंगो की भारतीय मूल की सह-संस्थापक अंकिती बोस ने दावा किया है कि कंपनी ने उन्हें सीईओ पद से गलत तरीके से बर्खास्त किया। ज़िलिंगो ने कहा था कि वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की जांच के बाद बोस को निकाला गया। अंकिती ने कहा कि बोर्ड ने उन्हें अपना 'पूरा पक्ष रखने का मौका नहीं दिया।'