ज़ुबैर को एक केस में बेल मिलते ही उन पर दूसरा केस दर्ज हो जाता है: यूपी के मामलों पर एससी
सुप्रीम कोर्ट ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर की याचिका पर कहा है कि अगली सुनवाई (20 जुलाई) तक ज़ुबैर के खिलाफ उत्तर प्रदेश में दर्ज 6 एफआईआर पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा, "जब भी उन्हें (ज़ुबैर) किसी मामले में ज़मानत मिलती है...उनके खिलाफ दूसरा केस दर्ज हो जाता है...यह दुष्चक्र जारी है।"