वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लैटफॉर्म 'ज़ूम' की पैरेंट कंपनी ज़ूम वीडियो कम्युनिकेशंस ने बताया है कि उसे भारतीय दूरसंचार विभाग की तरफ से देशव्यापी टेलीकॉम लाइसेंस मिल गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस लाइसेंस के बाद वह भारत से संचालित मल्टीनैशनल कॉर्पोरेशंस (एमएनसी) और व्यापारिक समूहों को अपनी क्लाउड आधारित प्राइवेट ब्रांच एक्सचेंज सेवा (ज़ूम फोन) दे सकेगी।