ज़ोमैटो एक बार में 50 लोगों के खाने की डिलीवरी करेगा
ज़ोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने ज़ोमैटो लार्ज ऑर्डर फ्लीट का ऐलान किया है। ज़ोमैटो लार्ज ऑर्डर फ्लीट स्पेशली बड़े ऑर्डर जैसे ग्रुप, पार्टी या किसी इवेंट के ऑर्डर को हैंडल करेगी। लार्ज ऑर्डर फ्लीट पूरी तरह से इलेक्ट्रिक फ्लीट होगा, जिसमें खाने की डिलीवरी के लिए स्पेशली डिज़ाइन्ड ई-रिक्शा का इस्तेमाल किया जाएगा।