ज़ोमैटो की लिस्टिंग के समय 8 मिनट के अंदर मुझे ₹2.25 करोड़ का मुनाफा हुआ था: अशनीर
ऑन्ट्रेप्रेन्योर अशनीर ग्रोवर ने बताया है कि ज़ोमैटो के स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होने के बाद 8 मिनट के अंदर उन्होंने ₹2.25 करोड़ का मुनाफा कमाया था। अपनी किताब 'दोगलापन' में ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने ज़ोमैटो के आईपीओ के समय ₹100 करोड़ के शेयर के लिए अप्लाई किया था लेकिन उन्हें ₹3 करोड़ के शेयर मिले थे।