ज़ोमैटो के ऑनलाइन व ऑफलाइन फूड बिल की तुलना करती फोटो सामने आने पर कंपनी ने दी प्रतिक्रिया
लिंक्डइन यूज़र द्वारा ज़ोमैटो के ऑनलाइन और ऑफलाइन फूड बिल की तुलना करती हुई तस्वीर शेयर किए जाने के बाद ज़ोमैटो ने प्रतिक्रिया दी है। ज़ोमैटो ने कहा कि पार्टनर रेस्टोरेंट्स द्वारा तय कीमतों पर उसका नियंत्रण नहीं है। बकौल ज़ोमैटो, "हमने रेस्टोरेंट पार्टनर को…आपकी प्रतिक्रिया से अवगत करा दिया है…उनसे इस पर गौर करने का अनुरोध किया है।"