ज़ोमैटो के को-फाउंडर और सीटीओ गुंजन पाटीदार ने दिया इस्तीफा

ज़ोमैटो के को-फाउंडर और सीटीओ गुंजन पाटीदार ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। ज़ोमैटो ने कहा, "गुंजन पाटीदार ज़ोमैटो के शुरुआती कर्मचारियों में से एक थे और उन्होंने कंपनी के लिए कोर टेक सिस्टम बनाया था। पिछले 10 वर्षों में उन्होंने एक शानदार टेक टीम को तराशा।" ज़ोमैटो के एक अन्य को-फाउंडर मोहित गुप्ता ने नवंबर-2022 में इस्तीफा दिया था।

Load More