ज़ोमैटो के शेयरों में 6% का उछाल, दूसरी तिमाही के नतीजों से चढ़े भाव

ज़ोमैटो लिमिटेड के शेयर गुरुवार को 6% के उछाल के साथ ₹144 रुपये के स्तर तक पहुंच गए। सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेज़ी देखने को मिली। फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म ने सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 144.9% की वृद्धि के साथ ₹1,420 करोड़ के एडजस्टेड रेवेन्यू की जानकारी दी है।

Load More