ज़ोमैटो के साथ $10 करोड़ की डील के बाद इस साल भारत का 36वां यूनिकॉर्न बना क्योरफिट

ज़ोमैटो के साथ $10 करोड़ की डील के बाद फिटनेस स्टार्टअप क्योरफिट 2021 में भारत का 36वां यूनिकॉर्न बन गया है। बकौल ज़ोमैटो, वह $5 करोड़ में क्योरफिट को 'फिटसो' बेचेगा और उसमें $5 करोड़ का अतिरिक्त निवेश करेगा। ज़ोमैटो को क्योरफिट में 6.4% की हिस्सेदारी देने वाली इस डील से क्योरफिट का मूल्याकंन करीब $1.5 अरब हो गया है।

Load More