ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने खरीदी ₹4.59 करोड़ की ऐस्टन मार्टिन डीबी12 कार
'ऑटोमोबिली कारटॉक' के अनुसार, ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने भारत में पहली ऐस्टन मार्टिन डीबी12 स्पोर्ट्स कार खरीदी है जिसकी कीमत ₹4.59 करोड़ (शोरूम प्राइस) है। ऐस्टन मार्टिन ने भारत में यह कार सितंबर 2023 में लॉन्च की थी। गौरतलब है कि दीपिंदर के पास पहले से पोर्शे 911 टर्बो एस, फरारी रोमा, लैम्बॉर्गिनी उरू और अन्य गाड़ियां हैं।