ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने मेक्सिको की मॉडल से की शादी: रिपोर्ट
'हिन्दुस्तान टाइम्स' के मुताबिक, ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने मेक्सिकन मॉडल ग्रेसिया मुन्योस से शादी कर ली है और दोनों फरवरी में हनीमून से लौटे थे। ग्रेसिया के इंस्टाग्राम बायो में लिखा है, "मेक्सिको में जन्मी हूं...अब भारत में घर है।" गौरतलब है, दीपिंदर की पहली शादी आईआईटी दिल्ली में उनके साथ पढ़ने वाली कंचन जोशी से हुई थी।