ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर ने शेयर कीं 15 किलो वज़न कम करने से पहले और बाद की तस्वीरें
ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने 15 किलोग्राम वज़न करने से पहले और बाद की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। गोयल ने एक तस्वीर 2019 की और एक इस साल की शेयर की है। उन्होंने लिखा, "मैंने 2019 में महामारी से कुछ महीने पहले अपने स्वास्थ्य को काम के बराबर प्राथमिकता देना शुरू कर दिया था।"