वैश्विक बाज़ार में मुश्किल परिस्थितियों के बीच सॉफ्टवेयर कंपनी ज़ोहो ने इंजीनियरिंग के पदों पर भर्तियां रोक दी हैं। ज़ोहो के मार्केटिंग ऐंड कस्टमर एक्सपीरियंस के वाइस प्रेसिडेंट प्रवाल सिंह ने इस पर कहा, "...लेकिन हमने तय किया है कि छंटनी नहीं करेंगे।" हालांकि, कंपनी ने कहा कि सेल्स, मार्केटिंग व कस्टमर सपोर्ट के पदों पर चुनिंदा भर्तियां जारी रहेंगी।