ज़्यादा वज़न घटाने पर एक बार मुझे सेट से वापस भेज दिया गया था: ऐक्ट्रेस दिव्या दत्ता
अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने 'द लल्लनटॉप' से हुई बातचीत में अपने करियर के संघर्षों पर बात की है। उन्होंने बताया, "ज़्यादा वज़न घटाने पर एक बार मुझे सेट से वापस भेज दिया गया था। मुझे बहुत गुस्सा आया था।" ऐक्ट्रेस ने कहा, "मुझे समझ ही नहीं आता था कि मुझे बॉडी को कैसे रखना है, इसका मापदंड क्या है।"