ज़्वेरेव के चोटिल होने के बाद अपने 14वें फ्रेंच ओपन फाइनल में पहुंचे नडाल
21 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल विश्व नंबर-3 अलेक्ज़ेंडर ज़्वेरेव के टखने में चोट लगने के बाद अपने 14वें फ्रेंच ओपन फाइनल में पहुंच गए हैं। ज़्वेरेव को व्हीलचेयर पर कोर्ट से बाहर ले जाया गया। विश्व नंबर-5 खिलाड़ी नडाल ने पहला सेट 7-6 (10-8) से जीता जबकि ज़्वेरेव के चोटिल होने तक दूसरा सेट 6-6 पर था।