जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर पीएम से मुलाकात करूंगा: देशमुख की रिहाई के बाद पवार
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की रिहाई के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे ताकि भविष्य में किसी को ऐसी स्थिति से ना गुजरना पड़े। बकौल पवार, एजेंसियों की 'शक्तियों का दुरुपयोग' कैसे होता है इसका उदाहरण देशमुख व संजय राउत की गिरफ्तारी है।