जांच एजेंसियों को बंद कर के गाज़ियाबाद के कवि को रख लें पीएम: कुमार विश्वास पर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास द्वारा उनपर की गई टिप्पणी पर कहा कि जांच एजेंसियों को बंद करवाकर प्रधानमंत्री को आतंकवादियों की पहचान के लिए गाज़ियाबाद के कवि को रख लेना चाहिए। उन्होंने कहा, "मोदीजी ने मेरे घर-दफ्तर पर सीबीआई, ईडी, पुलिस की रेड कराई...कुछ नहीं मिला...मैंने पूछा..तो...कहा...गाज़ियाबाद में कोई कवि रहता है...वो कहता है...केजरीवाल आतंकवादी है।"