जांच एजेंसियों को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों पर ध्यान देना चाहिए: सीजेआई चंद्रचूड़

सीबीआई के स्थापना दिवस पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने सोमवार को कहा कि देश की प्रमुख जांच एजेंसियों को केवल उन मामलों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्र के खिलाफ आर्थिक अपराध शामिल हैं। उन्होंने कहा, "सीबीआई को अपनी भूमिका से परे विभिन्न प्रकार के आपराधिक मामलों की जांच करने के लिए कहा जा रहा है।"

Load More