जांच के बाद 'अब तक के सबसे उम्रदराज़ कुत्ते' बॉबी से छिना रिकॉर्ड
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जांच के बाद पुर्तगाल के बॉबी नामक कुत्ते के नाम दर्ज दुनिया के 'अब तक के सबसे उम्रदराज़ कुत्ते' का रिकॉर्ड वापस ले लिया है। अक्टूबर 2023 में बॉबी की मौत हो गई थी। गौरतलब है, बॉबी की मौत 31 वर्ष और 165 दिन की उम्र में होने का दावा किया गया था।