जांच के लिए कफ सिरप के सैंपल कोलकाता की लैब को भेजे गए: गाम्बिया मामले पर अनिल विज
गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के बाद डब्ल्यूएचओ द्वारा मेडेन फार्मास्युटिकल्स के 4 कफ सिरप के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी किए जाने के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि इनके सैंपल जांच के लिए केंद्रीय औषधि लैब (कोलकाता) भेजे गए हैं। उन्होंने कहा, "अगर कुछ गलत पाया जाता है...तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।"