जांच चल रही है, निश्चित रूप से समाधान निकलेगा: पहलवानों के प्रदर्शन पर राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के प्रदर्शन पर बुधवार को कहा, "निश्चित रूप से समाधान निकलेगा, मामले की जांच चल रही है।" वहीं, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "आप (प्रदर्शनकारी पहलवान) जांच पूरी होने दीजिए। आपको सुप्रीम कोर्ट, पुलिस और खेल विभाग पर विश्वास तो करना पड़ेगा।"