'जांच में उत्कृष्टता' के लिए 28 महिला अफसर समेत 151 पुलिसकर्मियों को मिला 'गृह मंत्री पदक'
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को 'जांच में उत्कृष्टता' के लिए 28 महिला अफसर समेत 151 पुलिसकर्मियों को 2022 का 'केंद्रीय गृह मंत्री पदक' प्रदान किया गया। मंत्रालय के अनुसार, सीबीआई के 15, महाराष्ट्र पुलिस के 11, एमपी और यूपी पुलिस के 10-10, केरल, राजस्थान और पश्चिम बंगाल पुलिस के 8-8 अधिकारी पदक से सम्मानित किए गए हैं।