जांच में झूठा पाया गया राजस्थान के पूर्व विधायक मेवाराम के खिलाफ गैंगरेप का केस: पुलिस
एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस जोधपुर वेस्ट ने तथ्यात्मक प्रतिवेदन दाखिल कर राजस्थान हाईकोर्ट में बताया है कि पूर्व विधायक मेवाराम जैन के खिलाफ गैंगरेप का मामला जांच में झूठा पाया गया है। इससे पहले हाईकोर्ट ने इस मामले में मेवाराम की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश दिया था।